Tribute to Late MLA Rajendra Singh Munda on His Third Death Anniversary in Sonahatu पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा की मनाई गई पुण्यतिथि, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTribute to Late MLA Rajendra Singh Munda on His Third Death Anniversary in Sonahatu

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा की मनाई गई पुण्यतिथि

सोनाहातू में माकपा एवं किसान सभा ने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा की तीसरी पुण्यतिथि मनाई। बरसालडीह चौक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। झारखंड राज्य किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने उनके संघर्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 18 April 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा की मनाई गई पुण्यतिथि

सोनाहातू, प्रतिनिधि। माकपा एवं किसान सभा सोनाहातू लोकल कमेटी द्वारा स्व. पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान बरसालडीह चौक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया और लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। झारखंड राज्य किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि पंचायत चुनाव कराने के लिए कॉमरेड राजेन्द्र सिंह ने 10 वर्षों तक संघर्ष किया था। आदिवासी, दलित, पिछड़ा और गरीबों के हित के लिए संघर्ष के दौरान पांच बार उन पर जानलेवा हमला किया गया था। इन्होंने हमले में कई साथियों को गंवा दिया था। वे सिल्ली विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए थे। मौके पर राज्य कमेटी के सदस्य रतन महतो, दिनेश महतो, प्रेमचंद पातर,मुंडा, विकास सिंह मुंडा, घूरन पातर, विशेश्वर महतो, प्रेमानंद लोहरा, छोटन मुंडा, शंकर मुंडा, लाल सिंह गंझू आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।