डोरंडा में कार से धक्का मारने पर दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन हिरासत में
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक वाहन द्वारा खटाल की दीवार में जोरदार टक्कर मारने के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हुए और महिलाओं के साथ भी दुव्यवहार किया गया।...

रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा थाना क्षेत्र के पत्थर रोड में मंगलवार को वाहन से खटाल की दीवार में जोरदार धक्का मारने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल गए। एक पक्ष के लोगों ने महिलाओं से दुव्यवहार भी किया। हालांकि घटना का पता चलने पर पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों हिरासत में ले लिया। मामला और न बिगड़े इसके लिए काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हाथीखाना और तिनकोनिया मुहल्ले के लड़कों ने सड़क पर पड़े ड्राम से धक्का मारा। इससे अनियंत्रित होकर वाहन ने दीवार में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे गुस्साए खटाल संचालक समेत अन्य लोगों ने चालक को पीटकर घायल कर दिया। घटना का पता चलने पर हथिखाना, तिनकोनिया मुहल्ले से काफी संख्या आए और मारपीट करने वालों को जमकर पीटा। सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सिटी डीएसपी केवी रमण जवानों के साथ पहुंचे। कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।