वैदिक मंत्रोच्चार के साथ् वासंतिक नवरात्र का कलश स्थापित
साहिबगंज में वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ रविवार को कलश स्थापना के साथ हुआ। कलश स्थापना का सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 06 से 10 बजे था, जिसमें अधिकांश ने भाग लिया। पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की गई। इस...

साहिबगंज। वासंतिक नवरात्र यानि चैत नवरात्र का शुभारंभ रविवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया। इस नवरात्र के कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त सुबह 06 से 10 बजे का सर्वोत्तम था। इसी मुहूर्त में अधिकांशों ने कलश स्थापना किया। वहीं दोपहर 12 से 12.50 बजे तक कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त्त था। इस मुहूर्त में भी कईयों ने कलश स्थापना करते नवरात्र प्रारंभ कर दिया। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के बाद माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। शहर के सकरूगढ़ चैती दुर्गा स्थान में सुबह के समय कलश स्थापना किया गया तो रसुलपुर दहला चैती दुर्गा मंदिर में दोपहर के अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापित किया गया। कलश स्थापना के पूर्व सकरूगढ़ चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से महावीरी ध्वजारोहण कराया गया। दोनों स्थानों पर कईयों ने भी अपना अपना कलश स्थापित करते नवरात्र व्रत का शुभारंभ किया। इसके अलावा शहर के जिरवाबाड़ी तुरी टोला में भी कलश स्थापित कर चैत नवरात्र शुरू किया गया। उधर, कईयों ने अपने घरों में कलश आदि स्थापित कर भी चैत नवरात्र का अनुष्ठान आज से प्रारंभ कर दिया। इस बार चैत नवरात्र की एक तिथि विलोपित होने के कारण आठ दिनों का ही नवरात्र होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।