खेत में काम करने के दौरान व्यक्ति को सांप ने काटा
जामनगर के एक व्यक्ति नोकेश मंडल (55) को खेत में काम करते समय जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे वह मूर्छित हो गए। उन्हें तुरंत अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजTue, 8 April 2025 04:37 PM

राजमहल। प्रखंड क्षेत्र के जामनगर में एक व्यक्ति को खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया, जिससे वह मूर्छित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जामनगर निवासी नोकेश मंडल (55) अपने खेत में पानी पटा रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया जिससे वह मूर्छित हो गया। आसपास काम कर रहे अन्य लोगों एवं परिजनों लोगों को पता चलते ही आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।