Maha Ashtami Celebration Devigudi Durga Puja Pandal Hosts Night Vigil with Artists चैत्र नवरात्र की महाष्टमी के मौके पर देवीगुड़ी में हुआ माता जागरण, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsMaha Ashtami Celebration Devigudi Durga Puja Pandal Hosts Night Vigil with Artists

चैत्र नवरात्र की महाष्टमी के मौके पर देवीगुड़ी में हुआ माता जागरण

सिमडेगा के देवीगुड़ी चैती दुर्गा पूजा पंडाल में 27 वर्षों की पूजा पूर्ण होने पर महाअष्टमी की रात माता जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए और श्रद्धालु थिरकने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 6 April 2025 08:24 PM
share Share
Follow Us on
चैत्र नवरात्र की महाष्टमी के मौके पर देवीगुड़ी में हुआ माता जागरण

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के देवीगुड़ी चैती दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा आयोजन के 27 वर्ष पूर्ण होने पर महाअष्टमी की रात माता जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के सरंक्षक मनोज सिंह, रमेश महतो, मिथलेश प्रसाद, मुरारी प्रसाद, अरुण सिंह, अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा, सचिव आनद जायसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक महतो द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। मौके पर माता रानी की ज्योत जलाई गई। साथ ही समिति द्वारा सभी कलाकारों का स्वागत चुनरी ओढ़ा कर किया गया। इसके बाद मां अम्बे जागरण ग्रुप घनबाद के द्वारा रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक कुमार आशीष द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत कर जागरण की शुरुआत की। जागरण में सुर संग्राम फेम गायिका स्नेहा सिंह, गायक कुमार आशीष, मास्टर धनेश एवं गायिका मीनू रानी द्वारा एक बढ़ कर भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों ख़ूब झुमाया। धनबाद से आये कलाकारों ने सुंदर भजनों के द्वारा रात भर भक्ति रस की गंगा बहाते रहे। श्रीराम के भजन और माता के भोजपुरी भजन पर शहरवासी थिरकने लगे और लोग भक्ति रस में इतना मग्न हो गये कि कलाकार और दर्शक एक साथ नाचने लगे और माता के जयकारे लगाने लगे। कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किया। जिसे सुन कर श्रद्धालु रात भर मंत्रमंग्ध होते रहे। मंच संचालन कलाकार सत्या महतो ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुरारी प्रसाद, जगदीश सिंह, राकेश कुमार चंचल, मितेश सिंह, दिलीप महतो, नागेंद्र पाठक, अखिलेश प्रसाद, निरंजन प्रसाद, अरबिंद श्रीवास्तव, आलोक सिंह, नितिन कुमार, विक्रम महतो के अलावा समिति के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।