वट सावित्री पर पत्नी को दें ये 7 उपहार, दिल खुश कर देगा हर गिफ्ट आइडिया vat savitri puja 2025 significance traditional gift ideas for wife online gifts suggestions on vat savitri fasting, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपvat savitri puja 2025 significance traditional gift ideas for wife online gifts suggestions on vat savitri fasting

वट सावित्री पर पत्नी को दें ये 7 उपहार, दिल खुश कर देगा हर गिफ्ट आइडिया

Traditional Vat Savitri Puja Gift Ideas: अगर आपने अब तक वट सावित्री व्रत के लिए अभी तक कोई गिफ्ट प्लान नहीं किया है तो ये वट सावित्री गिफ्ट आइडिया आपकी उलझन को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 04:59 PM
share Share
Follow Us on
वट सावित्री पर पत्नी को दें ये 7 उपहार, दिल खुश कर देगा हर गिफ्ट आइडिया

सुहागिन स्त्रियों के लिए खास महत्व रखने वाला वट सावित्री का व्रत इस साल 21 मई को रखा जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन का उपवास रखकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या या पूर्णिमा के दिन रखा जाता है। इस दिन पति भी अपने प्यार और रिश्ते की डोर को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर को खूबसूरत उपहार देते हैं। अगर आपने अब तक वट सावित्री व्रत के लिए अभी तक कोई गिफ्ट प्लान नहीं किया है तो ये वट सावित्री गिफ्ट आइडिया आपकी उलझन को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

वट सावित्री पर पत्नी को जरूर पसंद आएंगे ये गिफ्ट आइडिया

मंगलसूत्र

वट सावित्री के दिन पत्नी अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। ऐसे में आप उन्हें इस दिन सुहाग से जुड़ी कोई ज्वेलरी जैसे मंगलसूत्र उपहार में दे सकते हैं। मंगलसूत्र विवाह की निशानी होता है, जो पूजा के दौरान पहनने के लिए भी शुभ माना जाता है।

पूजा सामग्री किट

एक पूजा किट जिसमें अगरबत्ती, दीपक, कुमकुम, हल्दी, चंदन, और फूल शामिल हों, एक ट्रेडिशनल उपहार है। यह पत्नी को पूजा की तैयारी में मदद करता है और उनके धार्मिक प्रयासों को सम्मान देता है।

साड़ी

वट सावित्री की पूजा के लिए आप पार्टनर को लाल, हरे या पीले रंग की खूबसूरत बनारसी, कांजीवरम, या सिल्क साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। आपके इस गिफ्ट को वो पूजा के दौरान भी पहन सकती हैं। ये सभी रंग शुभता और समृद्धि का प्रतीक हैं, और साड़ी पूजा के दौरान उनकी सुंदरता को बढ़ाती है।

कस्टमाइज गिफ्ट

वट सावित्री के दिन पत्नी को आप फोटो फ्रेम जिसमें आपकी और पत्नी की तस्वीर हो, या आपके साथ उनका नाम या शादी की तारीख हो, ऐसा कोई उपहार दे सकते हैं।

चूड़ियां

सोने, चांदी, या कांच की चूड़ियां विवाहित महिलाओं के लिए शुभ मानी जाती हैं। लाल और हरे रंग की चूड़ियां विशेष रूप से इस दिन खास महत्व रखती हैं। माना जाता है कि ये दो रंग विवाह और सौभाग्य का प्रतीक होते हैं। आप उन्हें इस दिन चूड़ियां गिफ्ट कर सकते हैं।

सिंदूर और बिंदी

सिंदूर और बिंदी विवाहित महिलाओं का सबसे जरूरी और प्यारा श्रृंगार हैं, जो उनके सौभाग्य का प्रतीक माना जाता हैं। आप उन्हें एक सुंदर सिंदूर दानी या डिजाइनर बिंदियों का पैकेट उपहार में दे सकते हैं।

बरगद का पौधा

वट सावित्री पूजा में बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है, जो दीर्घायु का प्रतीक है। एक छोटा बरगद का पौधा उपहार में देना प्रतीकात्मक और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी हो सकता है।

उपहार चुनने के टिप्स

उपहार चुनते समय उनकी पसंद और जरूरतों को ध्यान में जरूर रखें। यदि आप जानते हैं कि आपके पार्टनर को किस तरह के आभूषण या कपड़े पसंद आते हैं, तो उनके लिए उनकी पसंद के ही गिफ्ट खरीदें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।