वेट और शुगर दोनों घटेगा, जान लें कुछ मिनटों वाली एंटी ग्रैविटी एक्सरसाइज का तरीका help to reduce quickly blood sugar insulin fat in body doctor suggest how to do anti gravity exercise, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थhelp to reduce quickly blood sugar insulin fat in body doctor suggest how to do anti gravity exercise

वेट और शुगर दोनों घटेगा, जान लें कुछ मिनटों वाली एंटी ग्रैविटी एक्सरसाइज का तरीका

Anti Gravity Exercise Example For Weight Loss & Diabetes: ब्लड शुगर लेवल घटाने के साथ ही वेट लॉस के लिए एक साथ एक बार में घंटों एक्सरसाइज करने की बजाय इफेक्टिव एंटी ग्रैविटी एक्सरसाइज करें। डॉक्टर ने बताया करने का तरीका।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 06:44 PM
share Share
Follow Us on
वेट और शुगर दोनों घटेगा, जान लें कुछ मिनटों वाली एंटी ग्रैविटी एक्सरसाइज का तरीका

बढ़ते वजन के साथ मोटापा और शुगर का लेवल बढ़ता है। जिससे डायबिटीज होना तय है। खुद को मेंटेन करने और बढ़ते शुगर लेवल को कम करने के लिए ज्यादातर लोग 45-60 मिनट तक एक्सरसाइज करते हैं। वहीं जो इतनी एक्सरसाइज नहीं कर पाते वो वेट गेन और बढ़ते ब्लड शुगर लेवल से परेशान रहते हैं। लेकिन वेट और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए एक साथ घंटे भर की एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मात्र कुछ-कुछ मिनट की एक्सरसाइज करके भी दोनों चीजों को कंट्रोल किया जा सकता है।

डॉक्टर ने बताई खास एक्सरसाइज

डॉक्टर प्रमोद त्रिपाठी ने बढ़ते वजन और शुगर को कंट्रोल करने के लिए एंटी ग्रैविटी एक्सरसाइज बताई है। जिसे खाने के दो घंटे बाद किया जाए तो ये तेजी से ब्लड शुगर लेवल घटाएगी और वजन को भी बढ़ने से रोकेगी।

क्या है एंटी ग्रैविटी एक्सरसाइज

एंटी ग्रैविटी एक्सरसाइज मतलब ग्रैविटी के अपोजिट डायरेक्शन में जाना। मतलब कि सीढ़ी चढ़ना। एंटी ग्रैविटी एक्सरसाइज का बेस्ट एक्जाम्पल है। हर बार खाना खाने के दो घंटे बाद सीढ़ियों को करीब 4-5 बार चढ़ें उतरें। और इसे काउंट करने के लिए एक बार सीढ़ी चढने और उतरने को एक काउंट करें। ऐसा करीब चार से पांच बार चढ़ने-उतरने से करीब 40-50 स्टेप सीढ़ी चढ़ेंगे उतरेंगे। जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम होगा और साथ ही वेट लॉस भी होगा।

ऐसे लोगों को नहीं करना

जिन लोगों के घुटने में दर्द रहता है और लोअर बैक पेन से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को एंटी ग्रैविटी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। ये उनकी मुश्किल को बढ़ा सकता है।

शुगर और वेट घटाने की नंबर वन एक्सरसाइज है

बढ़ता ब्लड शुगर इंसुलिन लेवल को बढ़ा देता है। जिससे फैट भी तेजी से स्टोर होता है। जब सीढ़ियां चढ़ते उतरते हैं तो ग्लूकोज रिसेप्टर सेल्स खुलते हैं और ग्लूकोज को अब्जॉर्ब कर लेते हैं। जिससे फैट स्टोर कम होता है और साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।