भूलकर भी इन 7 चीजों के साथ ना खाएं दही, ये होते हैं साइड इफेक्ट्स according to ayurveda adding curd with these 7 foods can cause health problems food combination to avoid with curd, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थaccording to ayurveda adding curd with these 7 foods can cause health problems food combination to avoid with curd

भूलकर भी इन 7 चीजों के साथ ना खाएं दही, ये होते हैं साइड इफेक्ट्स

कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन दही के साथ करने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। आयुर्वेद में इन चीजों के साथ दही खाने की मनाही होती है। आइए जानते हैं ऐसी ही 7 चीजों के बारे में।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 06:28 PM
share Share
Follow Us on
भूलकर भी इन 7 चीजों के साथ ना खाएं दही, ये होते हैं साइड इफेक्ट्स

गर्मियों में दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार दही की ठंडी तासीर बॉडी को कूल रखने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाए रखती है। प्रोबायोटिक्स और पोषक तत्वों से भरपूर दही का नियमित सेवन सेहत को कई गजब के फायदे देता है। बावजूद इसके कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन दही के साथ करने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। आयुर्वेद में इन चीजों के साथ दही खाने की मनाही होती है। आइए जानते हैं ऐसी ही 7 चीजों के बारे में।

दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 7 चीजें

मछली

दही और मछली का एक साथ सेवन आयुर्वेद में वर्जित माना गया है। यह फूड कॉम्बिनेशन शरीर में विषाक्त पदार्थों को बढ़ाकर पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं या एलर्जी की परेशानी हो सकती है।

दूध

दही और दूध का फूड कॉम्बिनेशन पाचन के लिए भारी हो सकता है। ये दोनों ही चीजें लैक्टोज से भरपूर होती हैं, और इनका एक साथ सेवन पेट में गैस, सूजन या अपच का कारण बन सकती है।

उड़द दाल

उड़द दाल के साथ भी दही का सेवन करने से बचना चाहिए। यह फूड कॉम्बिनेशन पेट के लिए भारी और पचने में मुश्किल होता है। इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ करने से पेट में भारीपन, अपच या गैस की समस्या हो सकती है।

खट्टे फल

नींबू, संतरा, या अन्य खट्टे फलों के साथ दही का सेवन करने से पेट में अम्लता बढ़ सकती है। यह फूड कॉम्बिनेशन पाचन को बिगाड़कर पेट दर्द का कारण बन सकता है।

आम

आम और दही का मिश्रण स्वादिष्ट लग सकता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह संयोजन पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डालकर शरीर में विषाक्तता बढ़ा सकता है।

प्याज

कच्चे प्याज के साथ दही का सेवन त्वचा पर चकत्ते या एलर्जी का कारण बन सकता है। यह संयोजन पाचन के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

गर्म खाद्य पदार्थ

दही की तासीर ठंडी होती है, जबकि गर्म खाद्य पदार्थ जैसे फ्राइड फूड या गर्म सूप के साथ इसका सेवन असंतुलन पैदा करके पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।