MP, Mother hanged her 2 year old child, then hanged herself MP: मां ने 2 साल के मासूम को फंदे से लटकाया, फिर खुद भी लगाई फांसी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP, Mother hanged her 2 year old child, then hanged herself

MP: मां ने 2 साल के मासूम को फंदे से लटकाया, फिर खुद भी लगाई फांसी

  • गुना के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने बच्चे को फांसी लगाने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बच्चे की उम्र महज 2 साल है और महिला की 25।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गुनाWed, 2 April 2025 05:59 PM
share Share
Follow Us on
MP: मां ने 2 साल के मासूम को फंदे से लटकाया, फिर खुद भी लगाई फांसी

मध्य प्रदेश के गुना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां राघौगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने बच्चे को फांसी लगाने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बच्चे की उम्र महज 2 साल है और महिला की 25। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

राघौगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव की निवासी शिवानी ने कल रात अपने 2 साल के मासूम बेटेर सुधांशु के साथ आत्महत्या कर ली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में पति और पत्नी के बीच घरेलू विवाद का मामला सामने आ रहा है। घटना की जांच की जा रही है। हालांकि महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है। इधर शिवानी के पिता ने दामाद द्वारा मारपीट और दहेज मांगने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें:पुलिस के साथ एनकाउंटर में 2 महिला नक्सली की मौत, हथियार भी हुए बरामद

जानकारी के मुताबिक पति रामेश्वर शराब पीने का आदी है। नशे में धुत होने के कारण आए दिन घर में झगड़ा होता रहता है। पति मारपीट करता है। बताया गया कि मंगलवार रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद शिवानी कमरे में चली गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रात करीब 10 बजे की तरफ जब देखा गया कि दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके हैं तो सब दंग रह गए। आनन-फानन में शवों को फंदे से उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिये गये हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

-वार्ता के इनपुट शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।