IMD alert Odisha government issues advisory daytime temperature likely to cross 40 degrees सावधान! 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है दिन का तापमान, मौसम विभाग का इस राज्य में अलर्ट, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़IMD alert Odisha government issues advisory daytime temperature likely to cross 40 degrees

सावधान! 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है दिन का तापमान, मौसम विभाग का इस राज्य में अलर्ट

  • मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर, बौध और बोलांगीर जिलों के अलग-अलग स्थानों को लेकर चेतावनी जारी की। इसमें गया कि अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक होने की संभावना है।

Niteesh Kumar भाषाSun, 9 March 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
सावधान! 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है दिन का तापमान, मौसम विभाग का इस राज्य में अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा में दिन का तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने रविवार को सभी जिला कलेक्टर को एडवाइजरी जारी की। मौसम बुलेटिन में आईएमडी ने कहा कि राज्य में अगले चार से पांच दिनों के दौरान दिन के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर, बौध और बोलांगीर जिलों के अलग-अलग स्थानों को लेकर चेतावनी जारी की। इसमें गया कि अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक होने की संभावना है।

 

ये भी पढ़ें:गुजरात में 4 दिन चलेगी झुलसाने वाली लू, 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; यलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:राजस्थान में 1-3 डिग्री तापमान बढ़ने के आसार; 13, 14 और 15 को बारिश की संभावना

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (SRC) कार्यालय ने जिला कलेक्टरों को जनता के बीच गर्म मौसम की चेतावनी संबंधी संदेश प्रसारित करने की सलाह दी। वैसे तो इतनी गर्मी आम लोगों के लिए सहनीय है लेकिन शिशुओं, बुजुर्गों, बीमार और कमजोर लोगों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी चिंता पैदा कर सकती है। जिला कलेक्टरों को लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे के बीच घरों से बाहर निकलते समय उचित एहतियाती उपाय करने की सलाह देने के लिए कहा गया है।

बौध में सबसे अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान

आईएमडी के अनुसार, रविवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बौध में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि टिटलागढ़ में यह 38 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे जगहें जहां दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है उनमें झारसुगुड़ा, भवानीपटना, बोलांगीर और सोनपुर शामिल हैं। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 91 प्रतिशत के बीच रही और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 डिग्री और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।