New Delhi-Mata Vaishno Devi Katra Vande Bharat will run again know full details Kiara and timetable माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर फिर से दौड़ेगी वंदे भारत, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़New Delhi-Mata Vaishno Devi Katra Vande Bharat will run again know full details Kiara and timetable

माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर फिर से दौड़ेगी वंदे भारत

  • जम्मू स्टेशन के मरम्मत के काम के चलते इस ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी, सिर्फ बुधवार को इसका परिचालन नहीं होगा।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 03:38 PM
share Share
Follow Us on
माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर फिर से दौड़ेगी वंदे भारत

माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22439/22440) को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। जम्मू स्टेशन पर मरम्मत के काम के चलते इस ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलती है।

ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वंदे भारत 7 मार्च (शुक्रवार) से दोबारा पटरी पर दौड़ने को तैयार है। दिल्ली से कटरा के बीच फिलहाल दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इनमें 22439/22440 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस और 22477/22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

इन स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत

इस ट्रेन का सफर और भी सुगम बनाने के लिए चार प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। अंबाला कैंट, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी जैसे स्टेशनों पर इस वंदे भारत का पड़ाव होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार मौजूद है। नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:15 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन दोपहर 2:55 बजे कटरा से चलेगी और रात 11:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वंदे भारत का क्या होगा किराया

टिकट किराए की बात करें तो नई दिल्ली से कटरा तक एसी चेयर कार का किराया 1665 रुपये रखा गया है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए यात्रियों को 3055 रुपये खर्च करने होंगे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह ट्रेन न सिर्फ आरामदायक सफर का विकल्प है, बल्कि तेज़ रफ्तार सेवा के चलते समय की भी बचत करेगी।