Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi sarojini nagar market two women arrested circulating fake currency notes full details
दिल्ली के सरोजिनी मार्केट में नकली नोट चलाती थीं दो महिलाएं, पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट
- आरोपी महिलाएं हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली रानी झा (22) और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के गराचरमा गांव की 29 वर्षीय आकांक्षा देसाई को सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली, पीटीआईSun, 30 March 2025 02:07 PM

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके के सरोजिनी नगर बाजार में नकली नोट चलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है,पुलिस ने रविवार को बताया। पुलिस ने आरोपियों से 100 रुपये के 33 नकली भारतीय नोट भी बरामद किए।
आरोपी महिलाएं हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली रानी झा (22) और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के गराचरमा गांव की 29 वर्षीय आकांक्षा देसाई को सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
19 मार्च को बाजार में पैदल गश्त कर रही पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बाजार में खरीदारी के लिए नकली नोटों का इस्तेमाल करना स्वीकार किया है और बताया कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईसीएन के स्रोत और सिंडिकेट से संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।