Delhi Taimur Nagar DDA Bulldozer Action Many Building Demolished Here Is The Reason दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में बुलडोजर एक्शन, गिराई गईं दर्जनों इमारतें; बांग्लादेशियों से जुड़े तार, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Taimur Nagar DDA Bulldozer Action Many Building Demolished Here Is The Reason

दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में बुलडोजर एक्शन, गिराई गईं दर्जनों इमारतें; बांग्लादेशियों से जुड़े तार

Bulldozer Action In Taimur Nagar: दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर डीडीए प्रशासन ने कार्रवाई की। बीते महीने 28 अप्रैल को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दक्षिणी दिल्ली में मौजूद तैमूर नगर नाले के आसपास पांच मई को डीडीए प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राहुल मानवMon, 5 May 2025 03:21 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में बुलडोजर एक्शन, गिराई गईं दर्जनों इमारतें; बांग्लादेशियों से जुड़े तार

Bulldozer Action In Taimur Nagar: दिल्ली के तैमूर नगर में स्थित नाले के पास सोमवार को डीडीए प्रशासन ने दिल्ली पुलिस और अन्य विभागों के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नाले के नौ मीटर तक के इलाके में बने कई अवैध इमारतें और उनके ढांचे को हटाने का कार्य किया गया। इसमें कई बुल्डोजर के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर डीडीए प्रशासन ने कार्रवाई की। बीते महीने 28 अप्रैल को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दक्षिणी दिल्ली में मौजूद तैमूर नगर नाले के आसपास पांच मई को डीडीए प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इससे पहले कई बार स्थानीय निवासियों ने इस नाले में लगातार गंदगी जमा होने और उसकी बेहतर तरीके से साफ सफाई न होने के खिलाफ विभागों को शिकायतें दर्ज की थी। अब तक एक दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

कई बांग्लादेशी के अवैध निर्माण किए जाने का दावा

इस कार्रवाई के दौरान विभागों के अधिकारियों की तरफ से दावा किया गया है कि अवैध रूप से दिल्ली में रहने वाले बांग्लादेशियों के भी यहां पर नाले के पास अतिक्रमण कर इमारत और मकान बनाने के तथ्य सामने आए हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस अवैध रूप से दिल्ली में रहने वाले बांग्लादेशियों की पहचान कर रही है।

दिल्ली के तैमूर नगर में डीडीए का बुलजोदर एक्शन (फोटो- सलमान अली)

नाले में लगातार डाले जा रहे कूड़े की रोकथाम जरूरी

वहीं विशेषज्ञों के अनुसार महारानी बाग में तैमूर नगर नाले में बारिश के दौरान काफी दिक्कतें होती हैं। नाले के अतिप्रवाह की समस्या को रोकने के लिए कई कदम उठाए जाने जरूरी हैं। इसमें निगम व अन्य विभागों के अधिकारी नाले में लगातार डाले जा रहे कूड़े को रोकने के लिए कार्य प्रणाली बनाए। साथ ही नाले की संरचनात्मक ढांचे की कमियों की पहचान कर उसमें बदलाव भी करें। इसमें नाले के उन चार बिंदुओं के ढांचे का बदलाव जरूरी है। जहां पर पानी और सीवर मिलकर नाले के प्रवाह को जमा कर देते हैं। इसके अलावा नाले की लगातार सफाई के लिए भी नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करनी भी आवश्यक है। अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार कार्य करने आवश्यक हैं।

दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में बुलडोजर एक्शन (फोटो- सलमान अली)

कुछ ही घंटों की बारिश में घरों में आ जाता है पानी : आरडब्ल्यूए

फ्रेंड्स कॉलोनी की आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने बताया कि बारिश होते ही कुछ ही घंटों में नाले का पानी घरों में जमा हो जाता है। जबकि तेज बारिश के बाद कॉलोनी से गुजर रहे इस नाले का सीवर और पानी का प्रवाह आगे बढ़ जाना चाहिए। लेकिन तैमूर नगर में डीडीए की जमीन पर हुए अवैध निर्माण के कारण नाला बैकफ्लो हो जाता है और बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। ग्रेड ए क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत इस कॉलोनी के निवासियों के लिए, मानसून अब एक चिंताजनक समय है। जून में मानसून दिल्ली में दस्तक देगा। इससे पहले नाले की सफाई करना बहुत जरूरी है। दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड और डीडीए को समन्वय बैठा कर काम करना चाहिए। बारिश के कारण किस तरह से कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो सकती है। नाले की सफाई को लेकर निगम अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में सभी नालों की सफाई का कार्य जारी है। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई है। इस कार्य की लगातार निगरानी भी कर रहे हैं।