Four Thieves Arrested for Burglary in Yamuna City Colony Police Recover Stolen Goods बंद मकान से सामान चुराने वाले चार चोर गिरफ्तार, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsFour Thieves Arrested for Burglary in Yamuna City Colony Police Recover Stolen Goods

बंद मकान से सामान चुराने वाले चार चोर गिरफ्तार

लोनी थाना पुलिस ने निठोरा अंडरपास से चार चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने चिरोड़ी रोड स्थित यमुना सिटी कालोनी से बाइक और अन्य सामान चुराया था। उनके कब्जे से ई रिक्शा, दो बाइक, दो एलईडी, दो मोबाइल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 20 May 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
बंद मकान से सामान चुराने वाले चार चोर गिरफ्तार

लोनी। लोनी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार चोरों को मंगलवार सुबह निठोरा अंडरपास से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से रविवार रात चिरोड़ी रोड स्थित यमुना सिटी कालोनी से चुराया गया ई रिक्शा, दो बाइक, दो एलईडी, दो मोबाइल व वेल्डिंग मशीन बरामद हुई है। चिरोड़ी की यमुना सिटी कालोनी निवासी अन्नू पत्नी अमित रहती है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह परिवार सहित अपने मायके लक्सर गई थी। रविवार रात चोरों ने घर से बाइक व अन्य सामान चुरा लिया। पड़ोसियों से घर पर चोरी होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस निठोरा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों को चेकिंग के लिए रोका। जांच में बाइक चोरी की होने का पता चला। पुलिस चारों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम अमन व शाहिद निवासी प्रताप विहार थाना विजय नगर, आसिम व फरदीन निवासी अशोक विहार थाना लोनी बताये। इन्होंने दो दिन पहले यमुना सिटी कालोनी से बाइक व अन्य सामान चुराना स्वीकार किया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर ई रिक्शा, दो बाइक, दो एलईडी, दो मोबाइल व वेल्डिंग मशीन बरामद की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।