Teen Girl Kidnapped for Forced Marriage in Muradnagar किशोरी को अगवा कर जबरन शादी कराने का आरोप, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTeen Girl Kidnapped for Forced Marriage in Muradnagar

किशोरी को अगवा कर जबरन शादी कराने का आरोप

मुरादनगर की एक 17 वर्षीय किशोरी को उसकी सहेली ने मेहंदी के बहाने बागपत ले जाकर जबरन शादी कराई। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की गई। अंततः किशोरी ने अपने भाई को फोन किया, जिसने उसे बंधनमुक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादWed, 21 May 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी को अगवा कर जबरन शादी कराने का आरोप

मुरादनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी किशोरी को अगवा कर बागपत ले जाकर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। परिजनों ने किशोरी को बंधनमुक्त कराकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर की एक कॉलोनी में 17 वर्षीया किशोरी परिवार के साथ रहती है। किशोरी की कॉलोनी में रहने वाले एक युवती से दोस्ती है। आरोप है कि 17 मई की रात साढ़े आठ बजे सहेली किशोरी को मेहंदी लगवाने के बहाने रिश्तेदार के घर ले गई। रात में किशोरी वहीं रुक गई। 18 मई को सहेली और उसके रिश्तेदार किशोरी को बहाने से अपने साथ बागपत के एक गांव ले गए।

आरोप है कि वहां पर उन्होंने किशोरी की शादी एक युवक से करा दी। विरोध पर मारपीट की गई। इसके बाद वह किशोरी को लेकर मुरादनगर आ गए। किसी तरह किशोरी ने भाई को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद भाई ने किशोरी को बंधनमुक्त कराया। एसीपी ने बताया कि गुन्नू निवासी मॉडल टाउन कॉलोनी, सीमा, मुकेश निवासी मनु विहार कॉलोनी और गुन्नू की सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।