अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती मनाएंगे
गुरुग्राम में 25 मई को पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में अनेक धार्मिक और सामाजिक संगठन शामिल होंगे। मुख्य वक्ता गीता भट्ट होंगी और...

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 25 मई को भव्य आयोजन किया जाएगा। सेक्टर 14 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित होने वाले इस समारोह में अनेक धार्मिक, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस महासम्मेलन के संयोजक डॉ अशोक।दिवाकर व विभाग संयोजिका डॉ इंदु राव ने बताया कि शिव भक्त समाज के लिए सर्वदा समर्पित रहने वाली राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जन्म की त्रिशताब्दी महासम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय महामंत्री गीता भट्ट शामिल होंगी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी ओमप्रकाश कथूरिया, जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत डॉ धीरा खंडेलवाल महासम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी।
इस महासम्मेलन को गरिमामई बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समाज सेवियों से संपर्क करने के लिए 21 से अधिक टोलियां बनाई गई है। पूरे जिले में संपर्क कर रही है। उन्होंने बताया कि अहिल्या बाई होलकर सशक्त समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महिला शिक्षा, मठ मंदिरों के जीर्णोधार,सामाजिक समरसता, कृषि कार्य सुधार जैसे अनेक कार्यों में स्थापित मापदंड आज भी अनुकरणीय है। समाज के दिन हीन बंधुओं के प्रति उनकी करुणा वंदनीय है। इसलिए उनके उनकी 300वीं जयंती भव्य रूप से मनाई जा रही है ताकि उनके श्रेष्ठ चरित्र के आलोक में भारतवर्ष में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।