Court Issues Notice to BJP MP Bansuri Swaraj in Satyendar Jain s Plea सत्येंद्र जैन की याचिका पर बांसुरी स्वराज से जवाब मांगा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCourt Issues Notice to BJP MP Bansuri Swaraj in Satyendar Jain s Plea

सत्येंद्र जैन की याचिका पर बांसुरी स्वराज से जवाब मांगा

राउज एवेन्यू अदालत ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की पुनर्विचार याचिका पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी किया है। जैन ने बांसुरी के खिलाफ शिकायत पर ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 22 March 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
सत्येंद्र जैन की याचिका पर बांसुरी स्वराज से जवाब मांगा

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू अदालत ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह की अदालत मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को करेगी। सत्येंद्र जैन ने बांसुरी स्वराज के खिलाफ शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। यह मामला मनी लान्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन के घर पड़ी ईडी की छापेमारी के दौरान टीवी चैनल पर दिए गए साक्षात्कार में बांसुरी स्वराज के बयान से संबंधित है। आरोप है कि बांसुरी ने साक्षात्कार के दौरान बयान दिया था कि जैन के घर से भारी मात्रा में नकदी और सोना मिलने की बात कही थी। जैन के मुताबिक ये सभी आरोप झूठे थे और उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।