चलते-चलते : जन्मदिन का गिफ्ट बना करोड़ों की खुशखबरी
अमेरिका के डेनिस पार्क्स ने अपने 81वें जन्मदिन पर लॉटरी जीतकर 86 लाख रुपये प्राप्त किए। उनकी बेटी ने उन्हें एक केनो लॉटरी टिकट गिफ्ट किया, जो विजयी निकला। डेनिस ने कहा कि यह उनका खास दिन था। वह इस रकम...

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के डेनिस पार्क्स नाम के एक बुजुर्ग का अपने 81वें जन्मदिन पर किस्मत ने खूब साथ दिया। वह अपने 43 लाख रुपये की लॉटरी जीत का इनाम लेने ऑफिस पहुंचे। वहां उनकी बेटी ने जन्मदिन पर उन्हें एक केनो लॉटरी टिकट गिफ्ट कर दी। जब टिकट चेक कराया गया, तो वो 86 लाख रुपये की निकली। इस तरह उन्हें करोड़ों रुपये में जन्मदिन पर लॉटरी के रूप में मिल गए। डेनिस ने कहा, यह बस मेरा दिन था। इस रकम से वह अपने कुछ बिल भरेंगे और परिवार के साथ ओहायो ट्रिप पर जाएंगे। इस साल फरवरी में, नॉर्थ कैरोलिना के स्टैनली में रहने वाले रॉबर्ट होबन नाम के एक और व्यक्ति ने ₹96 लाख की लॉटरी जीती थी। खास बात यह थी कि उन्होंने एक रात पहले सपने में देखा था कि वह लॉटरी जीतेंगे और ठीक वही रकम भी निकली। अगली सुबह जब उन्होंने टिकट चेक किया, तो वह सपना सच होने जैसा निकला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।