चंडीगढ़ के डीजीपी बीएसएफ में डीआईजी पद पर स्थानांतरित
केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव को सीमा सुरक्षा बल में उप महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी यादव का स्थानांतरण...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 2 April 2025 10:01 PM

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुरेंद्र सिंह यादव को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में उप महानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित कर दिया है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को 1997 बैच के एजीएमयूटी कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी को केंद्र शासित प्रदेश से दिल्ली में मुख्यालय वाले सीमा सुरक्षा बल में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया। यादव को पिछले साल मार्च में चंडीगढ़ का डीजीपी नियुक्त किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।