Improved Last Mile Connectivity in Delhi with Electric Buses to Namo Bharat Stations नमो भारत स्टेशन तक पहुंचाएंगी ‘देवी बसें, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsImproved Last Mile Connectivity in Delhi with Electric Buses to Namo Bharat Stations

नमो भारत स्टेशन तक पहुंचाएंगी ‘देवी बसें

नई दिल्ली में, अब कॉलोनियों से नमो भारत स्टेशन तक पहुंचना आसान होगा। देवी बसों को नमो भारत रेल स्टेशनों से जोड़ा गया है। न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशनों के लिए तीन रूट निर्धारित किए गए हैं। सुबह...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 5 May 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
नमो भारत स्टेशन तक पहुंचाएंगी ‘देवी बसें

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कॉलोनियों से नमो भारत स्टेशन तक पहुंचना अब दिल्लीवालों के लिए आसान होगा। लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए देवी बसों को नमो भारत रेल के स्टेशनों के साथ जोड़ा गया है। हाल ही में सड़कों पर उतारी गई इन इलेक्ट्रिक बसों को न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन पर स्टॉपेज दिए गए हैं। एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने डीटीसी के साथ मिलकर आपसी सहमति से शुरुआत में तीन ऐसे रूट निर्धारित किए हैं, जो दिल्ली सेक्शन के परिचालित स्टेशनों न्यू अशोक नगर और आनंद विहार से जुड़े हैं। इनमें न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन से आनंद विहार आईएसबीटी तक, आनंद विहार आईएसबीटी से अशोक नगर बॉर्डर तक और अशोक नगर बॉर्डर से मयूर विहार फेस-3 पेपर मार्केट तक के रूट शामिल हैं।

फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए शुरू किए गए इन रूटों पर देवी बसों का संचालन शुरू हो जाने से लोग निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग कर आसानी से गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। सुबह 6:30 से रात 11 बजे तक संचालन होगा नमो भारत स्टेशनों को अलग-अलग क्षेत्रों से जोड़ने वाली ये बसें सुबह 6.30 से रात 11 बजे तक टाइम टेबल के अनुसार निर्धारित रूटों पर चलेंगी। इन बसों के चलने से चिल्ला गांव, सपेरा बस्ती, न्यू कोंडली, दल्लुपुरा, गाजीपुर गांव व मंडी, धर्मशिला क्रॉसिंग, त्रिलोक पुरी आदि क्षेत्रों के लोग सीधे नमो भारत के नेटवर्क से जुड़ गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।