भारतीय बंदरगाहों, शिपयार्डों और पोतों की सुरक्षा बढ़ाई गई
भारत-पाक संघर्ष के चलते भारतीय बंदरगाहों और शिपयार्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिपिंग महानिदेशालय ने समुद्री सुरक्षा प्रणाली को ‘मारसेक लेवल-1’ से ‘मारसेक लेवल-2’ में बढ़ा दिया है। सभी बंदरगाहों को...

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत-पाक संघर्ष को देखते हुए शिपिंग महानिदेशालय ने भारतीय बंदरगाहों, टर्मिनलों, शिपयार्डों और पोतों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। समुद्री सुरक्षा प्रणाली को तत्काल प्रभाव से ‘मारसेक लेवल-1 से बढ़ाकर ‘मारसेक लेवल-2 कर दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में भारत ने पाकिस्तान के झंडे वाले पोतों को किसी भी भारतीय बंदरगाह पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया था। एडवाइजरी में सभी बंदरगाहों, टर्मिनलों और शिपयार्डों को तत्काल प्रभाव से उच्च समुद्री सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए कहा गया है। पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को सामान्य माल ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख समुद्री परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि व्यापार सामान्य बना रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।