India s Iron Ore Production Increases by 4 3 in FY 2024-25 बीते वित्त वर्ष में लौह अयस्क उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़ा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s Iron Ore Production Increases by 4 3 in FY 2024-25

बीते वित्त वर्ष में लौह अयस्क उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़ा

भारत का लौह अयस्क उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 में 4.3 प्रतिशत बढ़कर 28.9 करोड़ टन हो गया। इस्पात उद्योग में मजबूत मांग के कारण उत्पादन में वृद्धि हुई है। मैंगनीज अयस्क का उत्पादन 38 लाख टन और प्राथमिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 5 May 2025 04:41 PM
share Share
Follow Us on
बीते वित्त वर्ष में लौह अयस्क उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली। देश का लौह अयस्क उत्पादन बीते वित्त वर्ष 2024-25 में 4.3 प्रतिशत बढ़कर 28.9 करोड़ टन रहा है। लौह अयस्क का उत्पादन 2023-24 में 27.7 करोड़ टन रहा था। लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि उपयोगकर्ता उद्योग यानी इस्पात में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है। मैंगनीज अयस्क का उत्पादन 2024-25 में बढ़कर 38 लाख टन हो गया, जो 2023-24 में 34 लाख टन था। प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन 2023-24 के 41.6 लाख टन से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 42 लाख टन हो गया। भारत दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है। इसके अलावा यह परिष्कृत तांबे के शीर्ष 10 उत्पादकों में से एक है और दुनिया में चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।