Indian Army Prepared to Respond to Pakistani Provocations After Ceasefire Announcement संघर्ष विराम: पाक के हर दुस्साहस का जवाब देने के लिए सेना तैयार: रघु नायर, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Army Prepared to Respond to Pakistani Provocations After Ceasefire Announcement

संघर्ष विराम: पाक के हर दुस्साहस का जवाब देने के लिए सेना तैयार: रघु नायर

नई दिल्ली में भारतीय सेना ने कहा है कि संघर्ष विराम के बाद भी पाकिस्तान की हर हरकत का कड़ा जवाब देने के लिए सेना तैयार है। कमोडोर रघु नायर ने कहा कि भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी आवश्यक ऑपरेशन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 May 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
संघर्ष विराम: पाक के हर दुस्साहस का जवाब देने के लिए सेना तैयार: रघु नायर

नई दिल्ली, एजेंसी। संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भारतीय सेना ने कहा है कि पाक के हर दुस्साहस का कड़ा जवाब देने के लिए सेना तैयार है। शनिवार को प्रेस वार्ता में कमोडोर रघु नायर ने ये बात कही। कॉमोडोर रघु नायर ने कहा कि हम संघर्ष विराम लेकर बनी सहमति का पालन करेंगे लेकिन सेना भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जो भी ऑपरेशन की जरूरत होगी उसको चलाया जाएगा। भविष्य में अगर पाक कोई हिमाकत करता है तो उसे उसी के अंदाज में जवाब दिया जाएगा।

एस-400 को ध्वस्त करने का दावा झूठा विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाक दावा कर रहा है कि उसने भारत की वायु रक्षा प्रणाली एस-400 को ध्वस्त कर दिया है। इसमें कोई दम नहीं है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाक ये भी दावा कर रहा कि ब्रह्मोस केंद्र को क्षति पहुंचाई है जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से भ्रामक खबरें है। इनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। झूठ बोल रहा पाकिस्तान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाक दावा कर रहा है कि उसने ऊर्जा प्रणाली, साइबर सिस्टम को नुकसान पहुंचाया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। पाक ने जम्मू- कश्मीर और पंजाब में आम नागरिकों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। शु्क्रवार रात को फिरोजपुर और जालंधर में भी उसने हमले की कोशिश की। इसमें कुछ लोगों को नुकसान हुआ है। पाक ने अमृतसर साहिब ने कोई मिसाइल भी नहीं दागी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।