Khelo India Harshvardhan and Asmita Set National Youth Weightlifting Records खेल : हर्षबर्धन, अस्मिता का भारोत्तोलन में राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsKhelo India Harshvardhan and Asmita Set National Youth Weightlifting Records

खेल : हर्षबर्धन, अस्मिता का भारोत्तोलन में राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड

खेलो इंडिया हर्षबर्धन, अस्मिता का भारोत्तोलन में राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड पटना, एजेंसी। हर्षवर्धन

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 May 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
खेल : हर्षबर्धन, अस्मिता का भारोत्तोलन में राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड

खेलो इंडिया हर्षबर्धन, अस्मिता का भारोत्तोलन में राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड पटना, एजेंसी। हर्षवर्धन साहू और अस्मिता धोने ने खेलो इंडिया युवा खेल में भारोत्तोलन स्पर्धा के पहले दिन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ओडिशा के गंजम जिले के खेलो इंडिया खिलाड़ी साहू ने लड़कों के 49 किलो वर्ग में दो राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए। 22 मई को 16 वर्ष के होने जा रहे साहू ने क्लीन और जर्क और समग्र भार में क्रमश: 115 और 203 किलो वजन उठाकर राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने स्नैच में 88 किलो वजन उठाया। पिछले रिकॉर्ड झारखंड के बाबूलाल हेमब्रोम के नाम थे। विश्व युवा चैंपियनशिप में पदकों की हैट्रिक लगाने वालीं 16 वर्ष की ज्योशना साबर ने लड़कियों के 40 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं महाराष्ट्र की अस्मिता धोने और उत्तर प्रदेश की मानसी चामुंडा ने लड़कियों के 49 किलो वर्ग में स्नैच, क्लीन एंड जर्क और समग्र भारवर्ग में नए राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए। महाराष्ट्र 27 स्वर्ण, 21 रजत और 24 कांस्य समेत 72 पदक लेकर शीर्ष पर है। कर्नाटक दूसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान तीसरे, मध्य प्रदेश चौथे और पंजाब पांचवें स्थान पर है। दिल्ली की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाज नाम्या कपूर ने मध्य प्रदेश की अंजलि भागवत को एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं असम के प्रियांशु भट्टाचार्य ने लड़कों के वर्ग में बाजी मारी। मेजबान बिहार सेपक टेकरा के दोनों फाइनल हार गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।