Sharp Decline in Study Permits for Indian Students in Canada Amid New Policies कनाडा में भारतीय छात्रों के स्टडी परमिट में भारी गिरावट, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSharp Decline in Study Permits for Indian Students in Canada Amid New Policies

कनाडा में भारतीय छात्रों के स्टडी परमिट में भारी गिरावट

नई दिल्ली, एजेंसी। कनाडा में पढ़ाई करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 21 May 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
कनाडा में भारतीय छात्रों के स्टडी परमिट में भारी गिरावट

नई दिल्ली, एजेंसी। कनाडा में पढ़ाई करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए बुरी खबर है। साल 2025 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में भारतीय छात्रों को जारी किए गए स्टडी परमिट में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले इस बार करीब 31% कम परमिट जारी किए गए हैं। कनाडा की इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप विभाग (आईआरसीसी) के आंकड़ों के अनुसार, 2024 की पहली तिमाही में भारतीय छात्रों को 44,295 स्टडी परमिट जारी किए गए थे, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर 30,640 रह गई। अन्य देशों के छात्रों को मिले कुल परमिट में भी गिरावट: केवल भारत ही नहीं, बल्कि कुल मिलाकर सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दिए गए स्टडी परमिट की संख्या में भी गिरावट आई है।

2024 की पहली तिमाही में 1,21,070 परमिट जारी किए गए थे, जो 2025 में घटकर 96,015 रह गए। गिरावट के पीछे सरकारी नीतियां ः 2023 के अंत से ही कनाडा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या को सीमित करने के लिए कई कड़े कदम उठाए। अक्टूबर 2023 में सरकार ने यह अनिवार्य किया कि सभी डेजिग्नेटेड लर्निंग इंस्टीट्यूशंस (डीएलआई) हर स्टूडेंट के एडमिशन लेटर को आईआरसीसी से वेरीफाई करवाएंगे। दिसंबर 2023 में यह घोषणा की गई कि 1 जनवरी 2024 से स्टडी परमिट के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों को 20,635 कैनेडियन डॉलर (लगभग ₹12.7 लाख) की वित्तीय क्षमता दिखानी होगी, जबकि पहले यह राशि 10,000 कैनेडियन डॉलर (लगभग ₹6.14 लाख) थी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हालिया चुनाव जीतने के बाद स्पष्ट किया कि 2027 तक अस्थायी निवासियों (जैसे कि स्टूडेंट्स और वर्कर्स) की संख्या देश की कुल आबादी के 5% से अधिक नहीं होने दी जाएगी। वर्ष / अवधि भारतीय छात्रों को स्टडी परमिट कुल स्टडी परमिट (सभी देश) 2023 2,78,045 6,81,155 2024 44,295 1,21,070 2025 (जनवरी-मार्च) 30,640 96,015

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।