नोएडा से फर्रुखाबाद के लिए बस चलनी शुरू
नोएडा डिपो से फर्रुखाबाद के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। यह बस दिल्ली के आनंद विहार होकर फर्रुखाबाद पहुंचती है। सुबह 7 बजे निकलने वाली इस बस का किराया 331 रुपये है। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है,...

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा डिपो से फर्रुखाबाद के लिए बस चलनी शुरू हो गई है। यह बस दिल्ली के आनंद विहार होकर फर्रुखाबाद पहुंचती है। बीते हफ्ते इस रूट को शुरू किया गया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा डिपो से फर्रुखाबाद के लिए बस थी, लेकिन नोएडा डिपो से इसकी सुविधा नहीं थी। डिपो को 80 नई बसें मिलनी हैं, जिसके मॉडल के तौर पर एक नई बस बीते हफ्ते मुख्यालय से मिली। इस बस को दो दिन पहले फर्रुखाबाद के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि नोएडा डिपो से बस सुबह सात बजे निकलती है।
बस दादरी, लाल कुआं, एटा होते हुए फर्रुखाबाद पहुंचती है। वहीं, फर्रुखाबाद से बस शाम चार से पांच बजे के बीच चलती है। बस में यात्रियों की संख्या काफी अच्छी है, इसलिए इसे रोजाना चलाया जा रहा है। बस का प्रति यात्री किराया 331 रुपये है। उन्होंने कहा कि यदि यात्रियों की संख्या बढ़ी तो एक और बस फर्रुखाबाद के लिए चलाई जाएगी। योजना के अनुसार बस को यहां से दोपहर में रवाना किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।