Show this to New York Times and Washington Post, Ashish Sood attacks AAP न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट को ये दिखाइए...; AAP की किन कमियों पर हमलावर हुए आशीष सूद?, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Show this to New York Times and Washington Post, Ashish Sood attacks AAP

न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट को ये दिखाइए...; AAP की किन कमियों पर हमलावर हुए आशीष सूद?

  • खामियों को गिनाते हुए आशीष सूद ने आप और मनीष सिसोदिया पर जमकर हमला बोला। सूद ने कमियों छत की तरफ इशारा करते हुए तंज भरे लहजे में कहा कि ये दिखाइए न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट को।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 01:57 PM
share Share
Follow Us on
न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट को ये दिखाइए...; AAP की किन कमियों पर हमलावर हुए आशीष सूद?

दिल्ली की भाजपा सरकार के मंत्री आशीष सूद आज कई स्कूलों के दौरे पर निकले। पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा रही पटपड़गंज के एक स्कूल में उन्होंने कमियां भी पाईं। इन खामियों को गिनाते हुए आशीष सूद ने आप और मनीष सिसोदिया पर जमकर हमला बोला। सूद ने कमियों छत की तरफ इशारा करते हुए तंज भरे लहजे में कहा कि ये दिखाइए न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट को।

आशीष सूद ने कहा कि हमारे विधायकों की शिकायत पर हम उन जगहों का दौरा कर रहे हैं, जहां इमारतों और शिक्षा व्यवस्था में कमियां हैं। मैं अभी शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया की विधानसभा में आया हूं। स्कूल की छत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि डेढ़ साल से इसे रिपेयर करने के लिए रिक्वेस्ट की गई है। लेकिन अभी तक काम जैसा का तैसा है। सूद ने कहा कि दो स्कूल इधर-उधर चमकाकर पूरे देश में शिक्षा क्रांती का दावा करने वालों की असलियत ये है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 5 बांग्लादेशी पकड़ाए, इस ऐप का करते थे इस्तेमाल
ये भी पढ़ें:दिल्ली में फीस बढ़ोतरी पर पैरेंट्स नाराज, DPS द्वारका के खिलाफ प्रदर्शन

हम वाद-विवाद और ब्लेम गेंम में पड़ना नहीं चाहते हैं, लेकिन जो दुर्दशा स्कूलों की है। और इन बिल्डिगों को कहते हैं कि वर्ड क्लास इन्फ्रास्ट्र्क्चर है। दो-तीन स्कूलों को चमकाकर अपने दोस्तों को दिखाकर एक ईकोसिस्टम में न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट में खबरें छपवाना आसान है। उन्होंने फिर तंज भरे लहजे में छत की तरफ इशारा करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट को ये दिखाइए कि ये है शिक्षा क्रांति के जनक की अपनी विधानसभा। इसीलिए जनता ने हराया है।

दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा से ये दावा करती आई है कि उसने दिल्ली में विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था का मजबूत ढांचा बनाने के काम किया है। इसके लिए न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट में इन प्रयासों को लेकर चर्चाएं भी हुई थीं। इसी चर्चा पर तंज कसते हुए सूद ने कमियों को भी दिखाने की बात कही थी।