Operation Sindoor Congress MP Charanjeet Channi who Demand Evidence of Surgical Strike Saluted Army ऑपरेशन सिंदूर: सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी ने सेना को किया सलाम, Punjab Hindi News - Hindustan
Hindi Newsपंजाब न्यूज़Operation Sindoor Congress MP Charanjeet Channi who Demand Evidence of Surgical Strike Saluted Army

ऑपरेशन सिंदूर: सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी ने सेना को किया सलाम

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना को बधाई दी है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर जय हिंद लिखा है।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Wed, 7 May 2025 10:28 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर: सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी ने सेना को किया सलाम

पाकिस्तान पर हमले के बाद पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब के 5 जिले अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आज पंजाब में सभी कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। पठानकोट एयरबेस में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं, पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से 2016 में पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बार बार सबूत मांगने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना को बधाई दी है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर जय हिंद लिखा है। गौरतलब है कि 2 मई को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बयान में कहा था कि हमारे देश में कोई बम गिरे तो हमें पता नहीं चलेगा? मैं तो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत हमेशा मांगता रहा हूं।

भगवंत मान ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान में भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई एयर स्ट्राइक का समर्थन किया है। अपने सोशल मीडिया पेज पर भगवंत मान ने लिखा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एक है। हमें गर्व है अपनी भारतीय सेना और हमारे वीर जवानों पर। 140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। पंजाब की जनता जवानों के हौसले और हौसले के लिए देश की सेना के साथ खड़ी है। जय हिंद जय भारत। हालांकि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से अभी इस एयर स्ट्राइक पर कोई बयान सामने नहीं आया है। आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जरूर लिखा गया है। तस्वीर शेयर करते हुए जय हिंद लिखा गया है। वहीं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना को बधाई दी है।

सुखबीर सिंह बादल बोले, हमें हमारी सेना पर गर्व

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना को सलाम किया है। सुखबीर सिंह बादल ने लिखा कि शिरोमणि अकाली दल हमारी बहादुर सेना के ऑपरेशन सिंदूर के लिए सटीक जवाब देने के लिए सलाम करता है। हमें हमारी सेना पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ लडाई में हम भारत सरकार की तरफ से उठाये गए हर एक कदम का पूरी तरह से समर्थन करते हैं।

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।