Promotion of Natural Farming in Ayodhya Progressive Farmer Receives Training प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रगतिशील किसान को बनाया गया फार्मर मास्टर ट्रेनर ‌, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsPromotion of Natural Farming in Ayodhya Progressive Farmer Receives Training

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रगतिशील किसान को बनाया गया फार्मर मास्टर ट्रेनर ‌

Ayodhya News - अयोध्या में कृषि विभाग ने प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रगतिशील किसान जगदंबा लाल श्रीवास्तव का चयन किया। उन्हें रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी में 27 से 30 मार्च तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याFri, 18 April 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रगतिशील किसान को बनाया गया  फार्मर मास्टर ट्रेनर ‌

अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के जनपद में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने ग्राम रेवरी मया जनपद निवासी प्रगतिशील किसान जगदंबा लाल श्रीवास्तव का चयन कर रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी द्वारा किया गया और उन्हें प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का कार्यक्रम 27 से 30 मार्च तक झांसी में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस आए जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में गोबर एवं गोमूत्र पर आधारित प्राकृतिक खेती स्वयं वह पिछले चार वर्षों से करते आ रहे हैं। गो वंश आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी जिलों से आए किसान व कृषि वैज्ञानिक अपने-अपने जिलों में फार्मर मास्टर ट्रेनर बनाए गए हैं ,अब यह किसानों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्हें इसके लिए रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के डॉ योगेश्वर सिंह एवं कुलपति द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।