Husband and Mother-in-law Arrested for Dowry Murder in Muzaffarnagar दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsHusband and Mother-in-law Arrested for Dowry Murder in Muzaffarnagar

दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार

Bagpat News - रमाला, संवाददाता।दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तारदहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तारदहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तारद

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 25 May 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार

रमाला दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहे मृतका के पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। संजय कुमार निवासी सैदपुरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर ने एक माह पहले थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी भतीजी वंदना की शादी दो साल पहले कंडेरा गांव में मनोज कश्यप के साथ हुई थी। 17 अप्रैल 2025 को उसकी भतीजी के पति, सास, ससुर और पति के बहनोई ने जलाकर मार दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार की रात पुलिस ने कंडेरा नांगल मार्ग से मृतका के पति मनोज और सास को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया थाना पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।