कार्यकर्ता संगठन की रीढ हैं : जिलाध्यक्ष
Bahraich News - भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय शुक्रवार को फखरपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चौधरी सियाराम इंटर कालेज के सामने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि...

फखरपुर/कैसरगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय शुक्रवार को फखरपुर पहुंचे। चौधरी सियाराम इंटर कालेज के सामने हिंदू युवा वाहनी के सुभाष दीक्षित, भिलोरा मोड़ चौराहे पर धर्मेन्द्र शुक्ल, श्याम जी त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अभिषेक शुक्ल, गोलू अवस्थी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय, अंचल शुक्ल, अजय शुक्ल, बुधराम केवट आदि रहे। विधानसभा कैसरगंज संयोजक गौरव वर्मा के नेतृत्व में कौशलेन्द्र चौधरी, विजय कुमार सिंह, शिवानन्द सिंह, संदीप सिंह बिसेन, हिमांशु सिंह आदि ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।