फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजन फरार
Mainpuri News - मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर में किराए के मकान में रह रही विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर में किराए के मकान में रह रही विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मौत होने के बाद पति तथा अन्य ससुरालीजन शव छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर स्थित किराए के मकान में रह रही सुनीता देवी(38) पत्नी धर्मेंद्र कुमार का शव मंगलवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुनीता मूल रूप से दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम विघरई की निवासी थी। वर्ष 2016 में सुनीता की शादी शाहजहांपुर जनपद के अल्लापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद वह दो बच्चों की मां बन गई। मंगलवार की सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो सूचना पाकर मायके पक्ष के लीग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि रात में सुनीता का अपने पति से विवाद हुआ था। उसके पति ने उसकी हत्या करके शव फांसी पर लटकाया है। घटना के बाद पति और अन्य ससुरालीजन शव को छोड़कर भाग निकले हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।