Heatwave Alert Temperatures Soar to 44 C in Upcoming Days लू का अलर्ट, चार दिन खूब सताएगी गर्मी , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsHeatwave Alert Temperatures Soar to 44 C in Upcoming Days

लू का अलर्ट, चार दिन खूब सताएगी गर्मी

Mainpuri News - मैनपुरी। जिले का मौसम आने वाले दिनों में और सताएगा। आगामी चार दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 22 April 2025 05:23 PM
share Share
Follow Us on
लू का अलर्ट, चार दिन खूब सताएगी गर्मी

जिले का मौसम आने वाले दिनों में और सताएगा। आगामी चार दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन चार दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। पश्चिम की तरफ से गर्म हवाएं चलेंगी। मंगलवार को भी भीषण गर्मी रही। दोपहर में आसमान से आग बरसी। सड़कों पर आवागमन में कमी नजर आयी। गर्मी शुरू होने से अस्पताल में भी गर्मी जनित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को बीते दिनों की तरह सुबह 9 बजे से ही सूर्यदेव की तपन शुरू हो गई। इससे पहले लोगों ने अपने जरूरी काम निपटाए। किसानों ने खेतों में कार्य किया। लेकिन 10 बजे के बाद से ही सूर्यदेव की तेज तपिश से जमीन गर्म होने लगी। किसान 10 बजे के बाद खेतों में नहीं टिक सके। बाजारों में भी रौनक पहले की तरह नजर नहीं आयी। दोपहर में तो आसमान से आग सी बरसी। जिससे बदन झुलसने लगा। जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। लोग घरों में कैद हो गए। शहर की व्यस्ततम सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। जरूरी काम को पूरा करने के लिए ही लोग घरों निकले। पेय पदार्थ के ठेलों पर लोग पहुंचे और गले को तर किया। लोगों को कहना था कि गर्मी ने एक साथ जोर पकड़ा है। मंगलवार को पारा अधिकतम 42 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।