Horrific Murder Man Slashes Wife s Throat Over Domestic Dispute in Ballia ससुराल में पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsHorrific Murder Man Slashes Wife s Throat Over Domestic Dispute in Ballia

ससुराल में पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या

Balia News - गड़वार (बलिया) में एक महिला पूजा की उसके पति धनेश गुप्ता ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। विवाद के बाद धनेश भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूजा के अस्पताल पहुँचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाWed, 7 May 2025 11:47 PM
share Share
Follow Us on
ससुराल में पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या

गड़वार (बलिया), हिन्दुस्तान संवाद। मयका में रह रही एक महिला का उसके पति ने बुधवार को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दूसरे गांव के एक कुआं में जाकर छिप गया। हालांकि ग्रामीणों के साथ पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना के बाद मातम व हलचल मची हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के हजौली निवासी गोपाल गुप्ता की 25 वर्षीय बेटी पूजा की शादी करीब दो साल पहले बलिया शहर के बनकटा निवासी धनेश गुप्ता के साथ हुई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा।

बताया जाता है कि इसी बीच पूजा गर्भवती हो गयी लिहाजा चार माह पहले वह मयका चली गयी। दो माह पूर्व उसने बेटे को जन्म दिया। लोगों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले धनेश भी ससुराल आकर रहने लगा। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की दोपहर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद धनेश ने घर में मौजूद चाकू से पत्नी पूजा का गला रेत दिया तथा खुद फरार हो गया। खून से लथपथ महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव-जवांर में खलबली मच गयी। कुछ लोगों ने पत्नी की हत्या करने के बाद धनेश को भागते हुए देखा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने हजौली से करीब तीन-चार किमी दूर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की ओर आरोपी के जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद कुछ लोग पुलिस के साथ पहाड़पुर पहुंचे तो पता चला कि गांव के बाहर एक कुएं में आरोपी छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसको कुएं के अंदर से बाहर निकालने के बाद हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला की लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर का कहना है कि महिला की हत्या उसके पति के द्वारा किया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।