Farmers Demand Solutions to Issues from UP Government Threaten Protest नुकसान का सर्वे कराकर दिलाया जाए फसल का मुआवजा, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsFarmers Demand Solutions to Issues from UP Government Threaten Protest

नुकसान का सर्वे कराकर दिलाया जाए फसल का मुआवजा

Banda News - भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। किसानों ने फसल के सर्वे, जर्जर बिजली तारों की मरम्मत, गेहूं क्रय केन्द्रों पर वसूली बंद करने और अवैध खनन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाThu, 24 April 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
नुकसान का सर्वे कराकर दिलाया जाए फसल का मुआवजा

बांदा। संवाददाता भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।अन्यथा की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।

किसानों ने कहा कि आंधी तूफान से तबाह फसल का सर्वे कराकर क्लेम दिलवाया जाए। बिजली के जर्जर तारोंको दुरूस्त कराया जाए। आरोप है कि मेंटीनेंस के नाम पर लाखों रुपया बर्बाद किया जा रहा है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गेहूं क्रय केन्द्रों में पल्लेदारी के नाम पर दस रुपया कुंतल वसूला जा रहा है जिस पर रोक लगाई जाए। केन यमुना में वैध पटटों की आड़ में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान बलराम तिवारी,राजेन्द्र,सुनील,कमलेश आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।