शहर में प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाल कर ममता का जताया विराध
Basti News - बस्ती में कई हिंदू संगठनों ने ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के दंगों और हिंदुओं के कत्लेआम के खिलाफ राष्ट्रपति...

बस्ती, निज संवाददाता। शहर में कई हिंदू संगठनों ने ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कंपनीबाग, सुभाष चौक से कटरा पानी टंकी, एसपी ऑफिस होते हुए शास्त्री चौक तक यात्रा निकाली गई। डीएम रवीश गुप्ता के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर हो रहे दंगों, हिन्दुओं के कत्लेआम को देखते हुये राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग किया। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया गया। उनके वाहनों को जलाया गया और संपत्ति को लूटा गया। स्थिति इतनी भयावह है कि हिन्दू परिवार अपने घरों से पलायन करने को मजबूर हैं। पुलिस बल पर भी पथराव की घटनाएं हुई हैं। ऐसी स्थिति में कानून व्यवस्था संभालने की जगह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यूपी के मुख्यमंत्री पर अर्नगल आरोप लगा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है। प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि हिंदू समाज हमेशा संवैधानिक परंपराओं का पालन करता है। लेकिन कुछ लोग देश की शांति व्यवस्था को भंग कर रहे हैं। अजय मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, विजय शंकर शुक्ला, बाबा जयप्रकाश दास, विनय सिंह, अमरजीत सिंह, बिंदु गोपाल त्रिपाठी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अर्पण श्रीवास्तव, विपिन सिंह, राकेश सिंह, किशन गुप्ता आशीष उर्फ कल्लू बाबा,भोला जायसवाल, पूनम सिंह जिला अध्यक्ष मातृ शक्ति, दीपमाला, अनुसुइया आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।