दो थाना क्षेत्र से किशारियां अगवा, दर्ज हुआ केस
Basti News - बस्ती में रुधौली और सोनहा पुलिस ने दो किशोरियों के अगवा होने के मामले में केस दर्ज किया है। 15 वर्षीय पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को एक अज्ञात युवक बहला कर ले गया। वहीं, एक आरोपी ने शादी का...
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीWed, 14 May 2025 03:46 PM

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रुधौली व सोनहा पुलिस ने दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले में केस दर्ज किया है। रुधौली थानाक्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी को एक अज्ञात युवक बहला कर अपने साथ भगा ले गया। घर में रखे सोने के जेवरात व नकदी भी नहीं है। वहीं सोनहा पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।