BJP Organizes Tiranga Yatra in Chandpur to Honor Soldiers After Operation Sindoor Success सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBJP Organizes Tiranga Yatra in Chandpur to Honor Soldiers After Operation Sindoor Success

सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली

Bijnor News - चांदपुर नगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 24 May 2025 03:23 AM
share Share
Follow Us on
सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली

चांदपुर नगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने किया। शुक्रवार को चांदपुर नगर के सरगम टॉकीज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा शामिल हुई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा के पदाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार और हमारे देश की वीर सी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है इस निर्णायक में पूरे देश की जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है।

तिरंगा यात्रा सरगम टॉकीज से होती हुई सातोईमली, शकर मूर्ति, ढाली बाजार, मड़ी कोटला, नेहरू चौक, फव्वारा चौक से होती हुई रामलीला मैदान जाकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे पूर्व सैनिकों तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। मौके पर निवर्तमान विधायक कमलेश सैनी, सुमन त्यागी, पुष्कर सिंह, कपिल चौधरी, मोहित अग्रवाल, केशव चौधरी, अनिल पांडेय, अमित अग्रवाल, अवनीश त्यागी, सौरभ राणा, राजेन्द्र त्यागी, विकास गुप्ता रॉकी, अश्वनी चौधरी, रघु ठाकुर, अशोक नेताजी, सुधींद्र चौधरी, आशु गोयल, अर्पित गोयल, पुखराज सैनी, मीनू राजपूत, विकसित चौधरी, राजीव चौधरी, राहुल खन्ना, एड. सतीश त्यागी, डा. दुर्गेश तोमर, हरिश्वर सिंह, सोमपाल सिंह, वीरेंद्र राजपूत, प्रभात यादव, विशाल शर्मा, चौ. वीर सिंह, स्वाति चौहान, प्रमोद सैनी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।