District to Plant Medicinal Moringa Trees for Nutritional Benefits जिले में बड़ी संख्या में लगाया जाएगा सहजन का औषधीय पौधा , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsDistrict to Plant Medicinal Moringa Trees for Nutritional Benefits

जिले में बड़ी संख्या में लगाया जाएगा सहजन का औषधीय पौधा

Bijnor News - जिले में सहजन का औषधीय पौधा लगाया जाएगा। डीएम के निर्देश पर स्कूलों और कॉलेजों में सहजन के पौधे लगाए जाएंगे। सहजन में पोषक तत्वों की प्रचुरता है, जो स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। किसानों को भी सहजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरSat, 24 May 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
 जिले में बड़ी संख्या में लगाया जाएगा सहजन का औषधीय पौधा

जिले में बड़ी संख्या में सहजन का औषधीय पौधा लगाया जाएगा। सहजन पोषक तत्वों से भरपूर एक जादुई पेड़ है। डीएम के निर्देश पर जिले के स्कूल कालेजों में सहजन के पौधे लगाए जाएंगे। कृषि विभाग के अधिकारी भी गोष्ठियों में किसानों को सहजन के पौधे लगाने के लिए जागरुक कर रहे हैं। जिले में सहजन के पौधे लगाने को प्राथमिकता दी जाएगी। डीएम के निर्देश पर स्कूल कालेजों में सहजन के पौधे अधिक से अधिक संख्या में लगाए जाएंगे। वन विभाग के अधिकारी भी सहजन के पौधे लगाने के लिए देंगे। सहजन पोषक तत्वों से भरपूर एक जादुई पेड़ है।

एक ऐसा पेड़ है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह पेड़ अपने पोषक तत्वों से भरपूर पत्तों, फलों और बीजों के लिए जाना जाता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता हैं। सहजन में विटामिन ए, सी और ई के साथ कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और प्रोटीन जैसे गुण एक साथ पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं। सहजन पाउडर के रहस्यमई गुणों से अभी भी जनसामान्य परिचित नहीं है। पृथ्वी पर शायद ही कोई ऐसा दूसरा पौधा हो जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन एक साथ इतनी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हों। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द्र ने बताया कि सहजन में संतरे से ज्यादा विटामिन सी, गाजर से ज्यादा विटामिन ए, दूध से ज्यादा कैल्शियम और पालक से ज्यादा आयरन होता है। बीज को सीधे मिट्टी में 2 इंच गहराई पर बोया जाता है। सहजन की कटिंग लगाने का सबसे अच्छा समय जून का महीना है। मोरिंगा का पेड़ बहुत तेजी से बढ़ता है। सहजन पाचन में सुधार करता है और कब्ज और अन्य पाचन समस्याओं से राहत दिला सकता है। वर्जन... सहजन के पौधे लगाने को प्राथमिकता दी जाएंगी। डीएम की मंशा है कि सहजन के अधिक से अधिक पौधे लगाए जाए। किसान गोष्ठियों में किसानों को अधिक से अधिक सहजन के पौधे लगाने के लिए जागरुक किया जा रहा है। सहजन पोषक तत्वों से भरपूर एक जादुई पेड़ है। सहजन में विटामिन ए, सी और ई के साथ कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और प्रोटीन जैसे गुण एक साथ पाए जाते हैं। - गिरीशचन्द्र उपकृषि निदेशक, बिजनौर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।