भगवान विष्णु का तीसरा अवतार..., सीएम योगी बोले- सोरों का महत्व संभल जैसा
सीएम योगी ने कहा कि सोरों का वही महत्व है जो संभल का है। श्रीहरि विष्णु के श्री वराह अवतार की कृपाभूमि और महर्षि कपिल की तपोभूमि कासगंज की पावन धरती पर आज आने का सौभाग्य मिला है। संभल में कल्कि भगवान अवतार लेंगे। सोरों जी भगवान विष्णु के तीसरे अवतार की जगह है। संभल में 10वां अवतार होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कासगंज में ₹724 करोड़ की 60 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास और 25.63 हेक्टेयर में नवनिर्मित पुलिस लाइंस का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोरों को संभल जैसा ही महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसका भी विकास अयोध्या, काशी और मथुरा की तर्ज पर होगा। सीएम ने कहा कि सोरों का वही महत्व है जो संभल का है। श्रीहरि विष्णु के श्री वराह अवतार की कृपाभूमि और महर्षि कपिल की तपोभूमि कासगंज की पावन धरती पर आज आने का सौभाग्य मिला है। संभल में कल्कि भगवान अवतार लेंगे। सोरों जी भगवान विष्णु के तीसरे अवतार की जगह है। संभल में 10वां अवतार होगा।
इस मौके पर सीएम योगी ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान को चारों खाने चित करके के उसे उसकी औकात दिखाने का काम किया है। आज सेना की आधुनिकता को बढ़ाने के लिए अनेकों काम हुए हैं। दुश्मन ने कभी जुर्रत की तो घर में घुसकर उसका काम तमाम करने की पूरी क्षमता भारतीय सेना के पास है। सेना ने बता दिया कि किसी को छेड़ोंगे तो दुश्मन को छोड़ेगे नहीं।
विपक्ष खासतौर पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले की सरकार गुंडों के साथ मिलकर प्रदेश में अराजकता फैलाती थी। तब सरकार के एजेंडे में विकास नहीं होता था। माफिया सज्जनों को प्रताड़ित करते थे। पिछली सरकारें दुर्जनों का महिमामंडन करती थीं। यही पिछली सरकारों का काम था। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 के पहले माफिया यूपी में एक सामानंतर सरकार चला रहे थे। प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं था। सड़कों पर उपद्रवी सड़कों पर तांड़व करते थे। ना बेटी सुरक्षित था और ना ही व्यापारी सुरक्षित था। लोगों के मन में शंका आ जाती थी। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता था।
सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश पुलिस देश के अंदर एक मॉडल के रूप में देखी जा रही है। आज उत्तर प्रदेश की आधुनिक पुलिस को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। माफिया समानातर सरकार नहीं चला सकता। किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। अगर कुछ करेगा तो अगले चौराहा पर यमराज इंतजार कर रहे होंगे। राम नाम सत्य हो जाएगा। ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। सीएम योगी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के गरीब का बच्चा भी आधुनिक शिक्षा से युक्त होकर देश के विकास में अपना योगदान देगा।