dulha ruined dulhan mood on suhagraat girl asked for divorce after knowing the truth about boy in Moradabad सुहागरात पर दूल्हे ने खराब कर दिया दुल्हन का मूड, लड़के की सच्चाई जानकर लड़की ने मांगा तलाक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsdulha ruined dulhan mood on suhagraat girl asked for divorce after knowing the truth about boy in Moradabad

सुहागरात पर दूल्हे ने खराब कर दिया दुल्हन का मूड, लड़के की सच्चाई जानकर लड़की ने मांगा तलाक

यूपी के मुरादाबाद में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सुहागरात पर दूल्हे की सच्चाई जानकर दुल्हन का मूड खराब हो गया है। भड़की दुल्हन ने लड़के को सीधा बताते हुए तलाक मांग लिया।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 23 May 2025 01:41 PM
share Share
Follow Us on
सुहागरात पर दूल्हे ने खराब कर दिया दुल्हन का मूड, लड़के की सच्चाई जानकर लड़की ने मांगा तलाक

यूपी के मुरादाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुहागरात पर दूल्हे की सच्चाई जानकर दुल्हन का मूड ख्रराब हो गया है। इतना ही दुल्हन ने शादी के चार दिन बाद ही लड़का सीधा है यह कहते हुए तलाक मांग लिया। मामले को हल करने के लिए बैठी पंचायत ने वर पक्ष पर साढे़ छह लाख रूपये का जुर्माना लगा कर दोनों का अलग-अलग कर दिया। मामले को स्टांप पर लिखा गया है।

थाना क्षेत्र के समाथल गांव की युवती की शादी कटघर थाना क्षेत्र के गांव वसंतपुर रामराय गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी 30 अप्रैल को हुई थी। इसके चार दिनों के बाद दुल्हन अपने घर वापस आ गई। इसके बाद दुल्हन ने घर वापस जाने से इंकार कर दिया और लडके को सीधा कहते हुए थाने में ​शिकायत कर दी। पुलिस भी हैरान थी कि शादी के चार दिन बाद ही ऐसा क्या विवाद हो हो गया कि मामला पुलिस के पास आ गया।

ये भी पढ़ें:सुहागरात पर दुल्हन की चाल से चित हो गया दूल्हा, घर वालों ने भी पकड़ लिया माथा

पुलिस ने मामले को लेकर दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और शादी को ठीक से प्रकार से चलने के लिए कई दिन प्रयास किये लेकिन दुल्हन ने साथ जाने से इंकार कर दिया। बुद्ववार को पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों के लोगों को पंचायत के लिए थाने पर बुलाया और पंचायत में दोनों पक्षों के लोगों ने मामले को हल करते हुए दोनों के बीच तलाक करा दिया। वर पक्ष पर साढे़ छह लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया और जुर्माना अदा भी किया कर दिया है।

ये भी पढ़ें:प्रेमिका की शर्त पर बौखलाया प्रेमी, गर्लफ्रेंड का हाल सुन कांप जाएगी हर लड़की

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष के लोगों ने अपना अपना पक्ष रखा और अपनी आपसी सहमति से अपना फैसला कर लिया है। काई भी पक्ष अब इस मामले में कार्यवाही नही चाहता है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |