Meritorious Award Ceremony at St Andrew s College Smart Classes to Enhance Education स्मार्ट क्लास के माध्यम से मेधावियों को मिल सकेगी उच्च कोटि की शिक्षा : एमएलसी , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsMeritorious Award Ceremony at St Andrew s College Smart Classes to Enhance Education

स्मार्ट क्लास के माध्यम से मेधावियों को मिल सकेगी उच्च कोटि की शिक्षा : एमएलसी

Etah News - कस्बा के सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। एमएलसी आशीष यादव और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। अतिथियों ने वर्ष 2024 के मेधावी छात्रों...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाTue, 8 April 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
स्मार्ट क्लास के माध्यम से मेधावियों को मिल सकेगी उच्च कोटि की शिक्षा : एमएलसी

कस्बा के सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी आशीष यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ने स्मार्ट क्लास का उद्घाघाटन कर किया। अतिथियों ने वर्ष 2024 के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में एमएलसी आशीष यादव ने कहा सबसे महत्वपूर्ण समय विद्यार्थी का होता है। इसमें विद्यार्थी के अंदर छुपी शिक्षा ग्रहण करने की जिज्ञासा सामने आती हैं। उन प्रतिभाओं को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए स्मार्ट क्लासेस उनको निपुण बनाएगी। केन्द्र-प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के लिए कार्य कर रही हैं। ब्लॉक प्रतिनिधि प्रमुख सुनील यादव ने कहा प्रदेश सरकार से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलने से छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। छात्रों के जीवन के लिए विशेष उपयोगी सिद्ध होगी। प्रबंधक नरेंद्र यादव ने कहा क्षेत्र में शिक्षा 20 वर्ष पूर्व तक कोई साधन नहीं थे। विद्यालय खोलकर बच्चों को प्रतिभाशाली बनाया है।

उनका सपना 100 आईपीएस क्षेत्र को देना है। कार्यक्रम में महावीर सिंह फौजी, राम गोपाल सिंह यादव, सुधीर यादव, प्रवीण यादव, भाकियू महेंद्र सिंह टिकैत महासचिव केरन सिंह फौजी, राजन सिंह, ठाकुर ओम प्रकाश, गजेंद्र सिंह फौजी, डॉ अवधेश यादव, संरक्षक केपी सिंह एडीओ, नरेंद्र सिंह दरोगा, एमडी रोहित राज यादव, बीपी सिंह चौहान, राजेश चौहान, अतर सिंह, अजब सिंह, विकास शर्मा, विकास चेतन, राजकुमार वर्मा, राकेश वर्मा, शीलेंद्र वर्मा, विष्णुकांत शर्मा सहित लगभग शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।