इटावा में नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा का नगर प्रवेश आज
Etawah-auraiya News - नेमि गिरनार पद यात्रा 19 अप्रैल को जसवंतनगर में प्रवेश करेगी। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर गुजरात के गिरनार पर्वत पर समाप्त होगी। यात्रा में जैन श्रद्धालु राष्ट्रीय एकता और अहिंसा का संदेश दे रहे...

नेमि गिरनार पद यात्रा 19 अप्रैल शनिवार को नगर जसवंतनगर में प्रवेश करेगी। जैन समाज अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया नेमि गिरनार यात्रा जसवंतनगर मुख्य चौराहे से सात बजे नगर भ्रमण करते हुए श्री पार्श्व नाथ दिगंबर जैन पर संपन्न होगी। इसके उपरांत इटावा की और प्रस्थान करेंगी। यह धार्मिक यात्रा दिल्ली से शुरू होकर गुजरात के गिरनार पर्वत पर समाप्त होगी। यात्रा में शामिल जैन श्रद्धालु राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और अहिंसा का संदेश दे रहे है। विश्व जैन संगठन के सानिध्य में चल रही यह यात्रा जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और गिरनार पर्वत की यात्रा करने के लिए है। नगर भ्रमण पर यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।