Married Woman Reports Domestic Abuse Threats and Sexual Harassment to Police महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने पर तीन लोगों पर केस, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMarried Woman Reports Domestic Abuse Threats and Sexual Harassment to Police

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने पर तीन लोगों पर केस

Moradabad News - एक विवाहित महिला ने घरेलू उत्पीड़न के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने कहा कि उसका पति नसीम नशा करने के बाद उसे मारपीट करता है और ससुर शरीफ ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 18 April 2025 08:10 PM
share Share
Follow Us on
महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने पर तीन लोगों पर केस

विवाहित महिला ने ससुरालियों पर घरेलू उत्पीड़न के चलते मारपीट और सिलेंडर में आग लगाकर जान से मारने की धमकी देने और ससुर पर बुरी नीयत रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाच शुरू कर दी है। कुंदरकी नगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति नसीम नशा करने के बाद महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता रहता है। पीड़ित महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला का ससुर शरीफ महिला को सिलेंडर में आग लगाकर जान से मारने की धमकी देता है। वहीं देवर भी महिला के साथ मारपीट कर चुका है। आरोप है कि महिला का ससुर शरीफ महिला पर बुरी नजर रखता है और दुष्कर्म करना चाहते हैं। ससुर ने महिला को कई बार पकड़ लिया और छेड़छाड़ भी की। महिला के विरोध करने पर आरोपी पति और ससुर मारपीट करते आ रहे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति नसीम, ससुर शरीफ और देवर फहीम के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।