Chain Theft in Farrukhabad Suspect Arrested and Stolen Pieces Recovered लूटी गयी चेन बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsChain Theft in Farrukhabad Suspect Arrested and Stolen Pieces Recovered

लूटी गयी चेन बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद, संवाददाता। 14 दिन पहले शमसाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरियाडारा तिराहे के नजदीक

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 23 April 2025 12:20 AM
share Share
Follow Us on
लूटी गयी चेन बेचने जा रहा युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, संवाददाता। 14 दिन पहले शमसाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरियाडारा तिराहे के नजदीक एक महिला के गले से चेन लूट ली गयी थी। इसमें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने चेन लूटने में युवक को गिरफ्तार कर लिया है और चेन के टुकड़े बरामद कर लिये हैं। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 8 अप्रैल को कंपिल थाने के सिरसा गांव निवासी संजय यादव ने सूचना दी थी कि वह बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी और साले के साथ घर जा रहे थे। बिरियाडारे के नजदीक बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली थी। कुछ हिस्सा बच गया था। युवक चेन तोड़ने के बाद भाग गया था। इस पर घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गयी थी। उन्होंंने बताया कि इस घटना में शामिल आरोपित चरन सिह निवासी फकरपुर, थाना अमृतपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में चरन सिंह ने जानकारी दी है कि उसने महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन खींची थी। खेत गिरवी रखा था। कर्ज हो गया था। जिस कारण चेन छीनी थी। चेन को बेचने की फिराक में था। लेकिन डर की वजह से बेच नही पाया। बाइक से स्टीकर भी हटा दिये थे। जिससे कि पुलिस की नजर में न आ पाये। अब मै इस चेन को बेचने के लिए जा रहा था तो पकड़ लिया गया।एसपी ने बताया कि शमसाबाद थानाध्यक्ष तरुण सिंह, एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी ने सर्विलांस टीम के साथ में लूट की घटना का खुलासा किया है। इसमें चरन सिंह से चेन के दो छोटे टुकड़े बरामद किए गए हैं। इससे जो जानकारी मिली है उस पर पुलिस की टीम काम कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।