शोभायात्रा को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन
Kannauj News - ठठिया में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शोभायात्रा की अनुमति न मिलने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम ने समझाया, तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ। पदाधिकारियों ने...

तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाने में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा की अनुमति न देने का प्रशासन पर आरोप जड़ते हुए जमकर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम के समझाने पर भीम आर्मी के पदाधिकारी वापस लौट गए।
भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार जाटव ने बताया कि डॉ.अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर ठठिया कस्बे पर शोभायात्रा निकाली जाती है। जिसके लिए उन्होने परमिशन मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने उनको अभी तक शोभायात्रा की अनुमति नहीं दी है। जिससे नाराज होकर भीम आर्मी के लोगों ने शुक्रवार को ठठिया थाना में पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम के समझाने पर भीम आर्मी के लोग माने गए और प्रदर्शन खत्म कर दिया। मामले में ठठिया थानाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने बताया कि कि भीम आर्मी द्वारा पहले कभी भी अनुमति नहीं ली थी। नए आयोजनों की अनुमति के लिए शासन स्तर से रोक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।