विधायक ने किया खेल मैदान का लोकार्पण
Kannauj News - फोटो 7-खेल मैदान का लोकार्पण करते भाजपा विधायक कैलाश राजपूत।छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र के सहरोई गांव में ग्रामीण खेल मैदान का लोकापर्ण क्षेत्री

छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र के सहरोई गांव में ग्रामीण खेल मैदान का लोकापर्ण क्षेत्रीय भाजपा विधायक द्वारा किया गया। विकास खंड सौरिख की ग्राम पंचायत सहरोही में उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास एक खेल मैदान का लोकार्पण तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर बच्चों के लिए खेल मैदान तैयार करने के निर्देश दिए थे। उसी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों को बनाया जा रहा है। गांवो में खेल मैदान न होने के कारण बच्चे अच्छे खिलाड़ी बनने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए प्रत्येक ग्राम सभा में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अंचल में बच्चों के अंदर की प्रतिभा निखर कर सामने आए और वह ब्लाक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।
इस मौके पर विद्यालय के बच्चों को निशुल्क पुस्तकें भी वितरित की गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक, सचिव विनोद कुमार पटेल, ग्राम प्रधान श्यामा देवी, प्रधान प्रतिनिधि सुरेशचंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।