पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों को किया जागरूक
Kausambi News - बीआरसी मंझनपुर के जूनियर विद्यालय टेनशाह आलमाबाद में पृथ्वी दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के महत्व और पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में बताया।...

बीआरसी मंझनपुर के जूनियर विद्यालय टेनशाह आलमाबाद में गठित इको क्लब फॉर मिशन लाइफ द्वारा मंगलवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा पोस्टर पर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर चित्र बनाकर जागरूक किया गया। इसके बाद नोडल शिक्षक/हरित शिक्षक मोहम्मद शाहिद अली ने बच्चों को बताया कि हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1970 में आधुनिक पर्यावरण आंदोलन के रूप में हुई थी। इस दिन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरणीय समस्याओं जैसे प्रदूषण, वनों की कटाई, प्लास्टिक प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन और जैव विविधता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अगर पृथ्वी न होती, तो हमारा अस्तित्व नहीं होता। न ही हम किसी दूसरे ग्रह पर जा पाते। ऐसे में पृथ्वी को कुछ हो जाता है तो मनुष्य का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। हम सबको यह ध्यान में रखना चाहिए कि पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाना चाहिए और हम संसाधनों का अपनी इच्छानुसार स्वतंत्र रूप से उपयोग नहीं कर सकते। प्रधानाध्यापक कुलदीप नारायण ने बच्चो को विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘हमारी शक्ति, हर ग्रह के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक शेष कुमार दुबे ने बच्चो के साथ मिलकर विद्यालय प्रांगण में आंवला, मीठी नीम एवं हरश्रृंगार के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं बच्चे व ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।