Inauguration of Modern Cremation Site in Basuhar by BJP District President अन्त्येष्टि स्थल बसुहार का जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsInauguration of Modern Cremation Site in Basuhar by BJP District President

अन्त्येष्टि स्थल बसुहार का जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

Kausambi News - विकास खंड नेवादा की ग्राम पंचायत बसुहार में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने 24 लाख 61 हजार रुपये की लागत से एक आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन किया। इस स्थल में शवों के दाह संस्कार के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 25 April 2025 11:33 PM
share Share
Follow Us on
अन्त्येष्टि स्थल बसुहार का जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

विकास खंड नेवादा की ग्राम पंचायत बसुहार में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने 24 लाख 61 हजार रुपये की लागत से बनने जा रहे अन्त्येष्टि स्थल का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को उन्होंने भाजपा का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें शवों के दाह संस्कार के लिए दो शेड चबूतरा, शांति स्थल, शव स्नान गृह, बाथरूम और शौचालय शामिल है। साथ ही पानी की व्यवस्था के लिए टंकी और लोगों के बैठने के लिए बेंच भी बनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने अन्त्येष्टि स्थल को साफ सुथरा बनाए रखने हेतु उपस्थित लोगों से आवाहन भी किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भोलेशंकर कुशवाहा, बृजेंद्र नारायण मिश्र, तीर्थ राज सिंह, दुर्गेश नंदन मिश्र, विकास गुप्ता, महेंद्र त्रिपाठी, संगम लाल मिश्र, मनोज कुमार मिश्रा, नीरज कुमार मिश्र, सुख नारायण त्रिपाठी, शिव बहादुर सिंह, मोती लाल त्रिपाठी, पवन कुमार मिश्र, धर्मराज सिंह, हिमांशु सिंह, कुल्लू सिंह आदि कार्यकर्तागण व ग्रामवासी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।