डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 12 को आएंगे
Kushinagar News - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 अप्रैल को कुशीनगर में भ्रमण करेंगे। वह भारतीय इण्टर कॉलेज में प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे और प्रियदर्शी सम्राट अशोक की जयन्ती समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद, वह...

कुशीनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 12 अप्रैल को जिले में भ्रमण व निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह सुबह 11.30 बजे भारतीय इण्टर कॉलेज चुंगी, पडरौना में स्व. उमाशंकर कुशवाहा व बन्नी देवी की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.35 बजे जूनियर हाईस्कूल में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयन्ती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 13.40 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। विकासशील व निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।